राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय श्रीगंगानगर में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

( 822 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 May, 26 19:05

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय श्रीगंगानगर में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

श्रीगंगानगर। चौधरी मालू राम भांभू राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय श्रीगंगानगर में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों सुजलोन एनर्जी एवं यूनाईटेड स्पिरिट्स लिमिटेड द्वारा विशाल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस भर्ती प्रक्रिया में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के पश्चात कुल 13 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के बाद लगभग 5 लाख रूपये वार्षिक पैकेज पर अवसर प्रदान किया जाएगा।
वहीं, सुजलोन एनर्जी द्वारा आयोजित कैंपस ड्राइव में पिलानी, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंपनी द्वारा कुल 17 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत प्री-प्लेसमेंट टॉक, साइकोमेट्रिक टेस्ट, लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू आयोजित किए गए।
महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी तुषार लोहोरा ने सभी कंपनियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में आयोजित होने वाले प्लेसमेंट अभियानों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उद्योगों एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करता है तथा ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रदीप के. राय ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध करवाना है। लगातार बढ़ते इंडस्ट्री सहयोग एवं प्लेसमेंट गतिविधियाँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और करियर निर्माण को नई दिशा दे रही हैं।
विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष नीरू गोयल ने कहा कि आज के समय में तकनीकी कौशल के साथ इंडस्ट्री एक्सपोजर अत्यंत आवश्यक है। महाविद्यालय विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
यांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज जौहर ने कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय श्रीगंगानगर में लगातार हो रही प्लेसमेंट गतिविधियाँ विद्यार्थियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रही हैं। विभिन्न जिलों से विद्यार्थियों का यहाँ आकर भाग लेना महाविद्यालय की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।
इस सफल आयोजन में श्रीमति ललिता, सहदेव एवं डॉ. अजीत कुमार सोमानी सहित महाविद्यालय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं छात्र प्लेसमेंट समन्वयक खुशप्रीत एवं निशान ने पूरे आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.