सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, गौरव एवं खुशी से भरा हुआ था। विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर पूरे विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विद्यालय के प्राचार्य विलियम डीसूजा एवं जेसी डीसूज़ा ने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया। साथ ही उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया जिनके अथक प्रयास, मार्गदर्शन एवं मेहनत से विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए। इस अवसर पर प्राचार्य विलियम डीसूज़ा ने कहा कि सफलता केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच ही विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जे.सी. डी’सूज़ा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि को विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि सेंट एंथनीज़ विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता रहा है। समारोह में अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान सभी मेधावी विद्यार्थियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। मंच पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों की घोषणा होते ही पूरे सभागार में उत्साह का माहौल बन गया।
कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थी
कक्षा 12वीं में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा गर्गी पालीवाल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छवि चंदवानी ने 96.8 प्रतिशत एवं मानसवी जैन ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त शुभम सिंह ने 96.2%, लोनी सुहालका ने 95.4%, काशिश कुमावत ने 94.8%, प्रसूनराज सिंह चौहान एवं आन्या गुप्ता ने 94.6%, ऋषिका सुराना एवं प्रियंश जैन ने 93.8%, खुशी शर्मा एवं परी विजयवर्गीय ने 93.6% अंक प्राप्त किए। दिविषा जारोली, ध्याना परमार ने 93.2%, हीरल विजयवर्गीय एवं प्रियराज सिंह राणावत ने 93%, प्रांजल शर्मा, प्रियंश देवानी एवं ध्वनि चौहान ने 92.8%, अनमोल जैन एवं विहान पांडे ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा हीरल जैन, प्रथम माली, यशस्वी माहेश्वरी, नाम्या जैन ने 91.8%, नीलिमा जैन ने 91.6%, इहा बोकाडिया, अर्पिता खत्री एवं कनिका जोशी ने 91.4%, नमन नागौरी ने 91.2%, मानसवी चौहान एवं रोनक डामोर ने 91%, प्राची नागदा, हरित मेहता एवं ध्रुविशा व्यास ने 90.8%, नविष्ठा जैन, एकांशी जैन एवं गीतांशी सिंह रावत ने 90.6%, वृष्टि जैन एवं महिपाल सिंह ने 90.4% तथा सिद्धि वर्मा ने 90% अंक प्राप्त किए।
कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थी
कक्षा 10वीं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अन्वी मेहता ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृती भनावत ने 95.8 प्रतिशत, यौगिक भटनागर ने 95.2 प्रतिशत, गौरांग शाह एवं प्रांशु पालीवाल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। भाविनी भावसार एवं नव्या जैन ने 94.8%, नायोमी मेनारिया ने 94%, रुद्र प्रिया पालीवाल ने 93.4%, माही जैन एवं प्रभलीन कौर कालरा ने 93%, योगराज सिंह शक्तावत ने 92.8%, श्रेष्ठ सुमन ने 92.6%, रुपीन जैन एवं वांशी बडाला ने 92.4% अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त अक्षांश जोशी ने 92%, गगन शर्मा, काव्या टाक, अंजलि असवानी एवं यथार्थ मीणा ने 91.8%, गर्व पगारिया, लोहिताक्ष पनेरी, प्रवर गुप्ता एवं प्रनीत सिंह सोलंकी ने 91.6%, अनुष्का झा ने 91.2%, सुभी मिश्रा एवं तन्वी जैन ने 91%, ध्रुवी गोकलानी एवं सृष्टि माहेश्वरी ने 90.8%, श्रद्धा शर्मा एवं अनिकेत माथुर ने 90.6%, याशिका जैन, जैनम जैन एवं अविशा अधोलिया ने 90.4%, हर्षिल सुखवाल ने 90.2% तथा दिव्या पालीवाल, इशानी लोहार एवं अगस्त्य भट्ट ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन एवं अभिभावकों के सहयोग से ही इस प्रकार के उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण अभिनंदन के साथ हुआ।