ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को मिला लिजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड .......!

( 684 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 May, 26 04:05

ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को मिला लिजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड .......!

अपनी मेहनत, आत्मबल और कला कौशल के बल पर फैशन और समाज सेवा दोनों क्षेत्रों में स्थायी और प्रभावशाली पहचान बना चुकी ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को पिछले दिनों मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में कृष्णा चौहान  फाउंडेशन (केसीएफ) के बैनर तले आयोजित लिजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2026 समारोह (7वें सीजन) में पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा, संगीतकार दिलीप सेन कॉमेडियन सुनील पाल और डॉ योगेश लखानी की उपस्थिति में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई की मूल निवासी  वैशाली  भाऊरज़ार की मॉडल बनने की कहानी काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है। वैशाली प्रारंभ में एयर होस्टेस बनना चाहती थी और वह बनी भी। किंगफिशर एयरलाइंस के साथ उन्होंने एक्स कैबिन क्रू (एयरहोस्टेस) के रूप में काम भी किया मगर उनकी किस्मत ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया मे ला दिया। बॉलीवुड के चर्चित सिंगर उदित नारायण के द्वारा तीन बार और सिंगर दीपा नारायण के द्वारा दो बार वैशाली सम्मानित की जा चुकी हैं। मेगामॉडल वैशाली भाऊरज़ार को महात्मा गांधी रतन अवॉर्ड 2025 मिस इंडिया विनर, बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2025 और मुंबई ग्लोबल की ओर से अखंड भारत गौरव सम्मान 2025 जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाज़ा जा चुका है। लगातार मिल रहे ये राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार इस बात को दर्शाते हैं कि वैशाली आज न केवल फैशन इंडस्ट्री की सशक्त आवाज़ हैं, बल्कि देश की प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों में से एक बन चुकी हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.