कोटा । सीबीएसई बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा परिणाम में भीलवाड़ा के प्रांशु अग्रवाल कॉमर्स में 99.2 % अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल रहे। भीलवाड़ा के ग्रीन वैली स्कूल के छात्र ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में नाम दर्ज कराया। गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए। प्रांशु के पिता गिरिश अग्रवाल कपड़ा व्यवसायि एवं माता शिखा अग्रवाल साहित्यकार हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय
माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हैं। प्रांशु ने बताया कि वे 11वीं-12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ एलटूसी-एनपीए से सीए फाउंडेशन की तैयारी भी कर रहा था। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। एक वर्ष से केवल कीपैड फोन का उपयोग किया है। प्रतिदिन लगभग 8 घंटे स्टडी की। उसे एक ही बार में सीए की सभी परीक्षाएं पास कर सीए बनने का लक्ष्य रखा है। प्रांशु प्रारंभ से ही कुशाग्र बुद्धि के छात्र रहे है और हर परीक्षा में विद्यालय में अव्वल रहे हैं। क्रिकेट खेलना और ड्राइंग बना इसकी अभिरुचियां हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई मेडल और ट्राफी प्राप्त की है।