पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार-सौनेली एव कटिहार-कुरेठा रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी

( 504 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 May, 26 07:05

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा कटिहार मण्डल पर कटिहार-सौनेली एव कटिहार-कुरेठा रेलखण्ड के मध्य कटिहार, मनियां, कुरेठा, डंडखोरा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-

 

मार्ग परिवर्तित रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

 

1. गाडी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 08.06.26, 09.06.26 व 11.06.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग ठाकुरगंज-पावाखाली होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण लाभा, आजमनगर रोड, बरसोई व डालखोला स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पूर्णिया व ठाकुरगंज स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

2. गाडी संख्या 15624, कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.06.26 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग पावाखाली-ठाकुरगंज होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण किशनगंज व सौनेली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी तथा परिवर्तित मार्ग में पूर्णिया व ठाकुरगंज स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

 

1. गाडी संख्या 19601, उदयपुर सिटी-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.06.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे पर 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.