जैसलमेर। जिले में चल रहे एलईडी वैन आधारित ग्राम रथ ’’ आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो की जानकारी के लिए अत्यंत लाभदायी सिद्व हो रहा है।
जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि जिले में ग्रामीण रथ के लिए जारी किये गए कार्यक्रम के अनुसार रविवार, 17 मई को ग्राम पंचयात उण्डा, मण्डाई, कोडियासर एवं पाबनासर के साथ ही रावतपुरा, नेतासर, सोहनपुरा तथा चांदनी मेघासर में ग्राम रथ जायेगा एवं सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।
उन्होंनें इन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजनों से आह्वान किया कि वे उनके पंचायत में जब मोबाइल वैन ग्रामीण रथ पहंुचे उस समय अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजाओं का पूरा-पूरा लाभ उठावें।