स्पीकर श्री देवनानी ने विधान सभा में किये अनेक नवाचार

( 1134 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 May, 26 16:05

विधान सभा के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह (लोगो) का विमोचन और विधान सभा के ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण

स्पीकर श्री देवनानी ने विधान सभा में किये अनेक नवाचार

जयपुर। राजस्थान विधान सभा के 75 वर्ष अमृत महोत्सव पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।इसी कड़ी में सोमवार 18 मई को राजस्थान विधान सभा के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का लोकार्पण और विधानसभा के ऐतिहासिक ‌द्वारों के नामकरण की पट्टिकाओं का अनावरण होगा। 

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि विधानसभा के विधायक कक्ष में सोमवार को प्रातः 10:30 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित विधायक गणों को आमंत्रित किया गया है। समारोह का सजीव प्रसारण विधानसभा के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

*विधान सभा में नवाचारों की श्रंखला*- 

सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने गत ढाई वर्षों में राजस्थान विधानसभा में अपनी बेहतरीन पहलों से नवाचारों की एक बेजोड़ श्रृंखला बना दी हैं। इससे राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान बनी है। साथ ही यह विधानसभा देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा भी बन गई है। 

विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने गुलाबी नगर जयपुर की पहचान के अनुरूप विधानसभा के सदन के स्वरूप में भी नवाचार कर उसे गुलाबी किया है। साथ ही विधानसभा को डिजिटल एवं पेपरलेस बनाने, डिजिटल संग्रहालय, संविधान दीर्घा, वंदेमातरम दीर्घा, लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने के लिए जनदर्शन कार्यक्रम. शौर्य वाटिका, नक्षत्र वाटिका, हर्बल वाटिका, ऑनलाइन उपस्थिति, विधानसभा में महिला दिवस जैसे आयोजनों ने विधानसभा को एक नई पहचान दी है। विधानसभा में सेन्ट्रल हॉल की परिकल्पना, सदन में चर्चा के समय में बढ़ोतरी, उत्तरदायित्व की प्रश्नोत्तरी, चाक चौबन्द सुरक्षा , सोशल मीडिया इन्फ्लुएसर्स मीट और कॉन्स्टिटयूशन क्लब राजस्थान को विचार-विमर्श का केन्द्र बनाने सहित अनेक नवाचारों से राजस्थान विधानसभा के स्वरूप और पहचान में अदभुत निखार आ गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.