श्रीगंगानगर। लोकसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर से भाजपा प्रत्याशी रही श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने शनिवार को जयपुर के राजभवन में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े से शिष्टाचार मुलाकात की।
प्रियंका मेघवाल के अनुसार इस मुलाकात के अंतर्गत श्री गंगानगर संसदीय क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में भी महामहिम राज्यपाल से चर्चा हुई। खुद राज्यपाल ने भी श्रीगंगानगर के हालात जाने।
गौरतलब है कि प्रियंका मेघवाल अनूपगढ़ नगर पालिका की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। स्थानीय निकायों का प्रशासनिक अनुभव उनके पास रहा है। संगठन में उन्हें सक्रिय और समर्पित नेत्री माना जाता है।भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी नियमित भागीदारी रही है।