अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में विद्यार्थी सीखेंगे अणुव्रत डिजिटल डिटोक्स

( 693 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 May, 26 07:05

नीति गोपेन्द्र भट्ट 

अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में विद्यार्थी सीखेंगे अणुव्रत डिजिटल डिटोक्स

नई दिल्ली ।अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी* के पावन सानिध्य अणुव्रत पर्यवेक्षक *मुनि श्री मनन कुमार* जी के पर्यवेक्षण में आगामी 18, 19 एवं 20 मई को जैन विश्व भारती परिसर, लाडनू राज. में अणुविभा के *अध्यक्ष प्रताप सिंह दुगड़* एवं महामंत्री मनोज सिंघवी के कुशल नेतृत्व में“अणुव्रत डिजिटल डिटॉक्स शिविर एवं वर्कशॉप” का आयोजन होने जा रहा है।

अणुविभा उपाध्यक्ष व योगक्षेम वर्ष संयोजिका डॉ कुसुम लुनिया ने बताया कि योगक्षेम वर्ष 26-27 में अणुविभा द्वारा अणुव्रत आन्दोलन व जीवन विज्ञान विषयक अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के 32 कार्यक्रमो , प्रशिक्षण कार्यशालाओं व सघन साधना शिविरों का आयोजन पुरे वर्ष किया जा रहा है।जिसमें पांच प्रकल्प प्रभावशाली रूप में संपादित हो चुके हैं बाकी सब यथा समय आयोजित हो रहे है।

 

अणुविभा उपाध्यक्ष एवं प्रकल्प प्रभारी विनोद कोठारी ने बताया कि यह कार्यशाला 13 से 25 आयु वर्ग के विधार्थियों व संभागियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई है। इसका उद्देश्य केवल मोबाइल के दुरूपयोग के प्रति जागरूक करना व बुद्धिमानी से सदुपयोग सिखा कर संयमित जीवनशैली से सफलता के सूत्र सीखाना है।

अणुव्रत डिजिटल डिटॉक्स (ADD) के राष्ट्रीय संयोजक रोशन सुराणा ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि यह तीन दिवसीय आयोजन पूरी तरह प्रयोगात्मक होगा। कार्यशाला के मुख्य आकर्षण रहेंगे:

 *डिजिटल अनुशासन:* स्क्रीन टाइम को मैनेज करने की आधुनिक तकनीक।

 *माइंड पावर:* अवचेतन मन की शक्तियों को जाग्रत करना।

 *इनर पीस:* योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से मानसिक एकाग्रता।

राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार मंत्री पंकज दुधोडिया ने बताया कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन हेतु साधु-साध्वी एवं समणीवृंद उपस्थित रहेंगे। 

 

राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अणुव्रत समिति लाडनूँ के अध्यक्ष श्री शांतिलाल बैद ने बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रो से पधारे विषय विशेषज्ञ चिराग पामेचा, महावीर भटेवरा एवं अंबिका डागा डिजिटल एडिक्शन पर महत्वपूर्ण सत्र लेंगे। 

 

 लाडनू समिति की मंत्री राज कोचर ने बताया कि 20 मई का दिन बालिकाओं के लिए विशेष रहेगा, जिसमें गरिमा ऋषभ डाकलिया प्रेरक संबोधन देंगी। योग एवं जीवन विज्ञान के विशेष सत्र हनुमान शर्मा लेंगे।

 

लाडनू समिति के संगठन मंत्री श्री नवीन नाहटा ने बताया कि अणुविभा की केन्द्रीय टीम के सहयोग से जैन विश्व भारती के सचिवालय में सभी शैक्षणिक सत्र व अन्य व्यवस्थाएं अणुव्रत भवन परिसर होंगी।

 

अणुविभा परिवार के सामुहिक प्रयासों से ग्रीष्मावकाश के बावजूद विभिन्न विधालयों के शिक्षक गण व विधार्थीगण अणुव्रत डिजिटल डिटॉक्स शिविर में उत्साह पूर्वक भागलेने को बहुत लालायित है।

 

अणुव्रत डिजिटल डिटॉक्स की यह महत्वपूर्ण मुहिम निश्चित तौर पर सामाजिक समस्याएं दूर करने में और वास्तविक संसार से जुडाव में मील का पत्थर साबित होगी ऐसा हमारा विश्वास है।

 

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध वैश्विक संस्था*अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी* देश विदेश के विधार्थियों में सकारात्मकता, शाति, अंहिसा एवं संकल्पित जीवनशैली के संवर्धन हेतु संकल्पित है।अणुव्रत के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से नई पीढी को सद्संस्कारों से संस्कारित करने में निरन्तर संलग्न है ।इसी परिपेक्ष्य में नई पीढ़ी मे डिजिटल लोड को कम करने, लाईफ में वेल्यू एड करने एवं स्क्रीन के मिस यूज से बचाव के लिए अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) ने यह सार्थक पहल की है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.