दर्द' से छलका माधव एस राजपूत का दर्द, बोले- 'यह गाना मेरी जिंदगी के सबसे करीब है.

( 468 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 May, 26 07:05

दर्द' से छलका माधव एस राजपूत का दर्द, बोले- 'यह गाना मेरी जिंदगी के सबसे करीब है.

मुंबई, टी-सीरीज़ पॉप चार्टबस्टर्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ नया गाना दर्द न सिर्फ वायरल हो रहा है, बल्कि गायक माधव एस राजपूत के करियर का टर्निंग पॉइंट भी बन गया है। बिहार के इस होनहार गायक की आवाज़ में ऐसा जादू है कि सुनने वाला हर शख्स खुद को गाने से जोड़ लेता है।  

गायक माधव एस राजपूत ने बताया कि जब कम्ज़ मेहरा ने मुझे यह गाना सुनाया तो मैं एक पल के लिए सन्न रह गया। इसके बोल श्री सिंधु जी ने लिखे हैं, लेकिन लगा जैसे मेरी ही कहानी कागज़ पर उतार दी हो। रिकॉर्डिंग के वक्त यूनुस वारसी जी के वायलिन ने और मेरी आवाज़ ने मिलकर जो इमोशन पैदा किया, वो मैं शब्दों में बता नहीं सकता। यह गाना मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, मेरी आत्मा का हिस्सा है।"

"मैं निर्माता संजय भूषण और निर्देशन नेहा महेंद्र सोनी का शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। नवोदित अभिनेत्री प्रगति पुरी के साथ स्क्रीन शेयर करना भी यादगार रहा। विज़हेल प्रोडक्शंस की पूरी टीम, शाहिद शेख का कैमरा वर्क और मीनाक्षी एसआर का क्रिएटिव विजन - सबने मिलकर दर्द को जिंदा कर दिया।"


संगीत कम्पोजर कम्ज मेंहरा ने खुद मिक्स-मास्टर किया है। रिकॉर्डिंग कम्ज़ म्यूजिक स्टूडियो कथारस दिल्ली में रक्षित द्वारा और बीएनएस स्टूडियो में सुरेश चंद्रा द्वारा की गई है। वीडियो में दिखाया गया हर फ्रेम इमोशन से भरा है। रिलीज के 24 घंटे में ही गाने ने लाखों व्यूज बटोर लिए हैं और #DardSong ट्रेंड कर रहा है।

माधव ने आगे कहा, "बिहार के छोटे से शहर से निकलकर टी-सीरीज़ जैसे बड़े बैनर तक पहुंचना आसान नहीं था। मेरे फैंस, मेरे परिवार और ऊपर वाले का साथ रहा तो दर्द जैसी और भी कई कहानियां आप तक लाऊंगा।"  

लिंक: https://youtu.be/tket46oKzQk?si=jJ5bHbFWnrS6-P9b


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.