उदयपुर | पुरुषोत्तम मास में वरिष्ठ नागरिकों का धार्मिक कार्यक्रमों की ओर झुकाव होना स्वाभाविक है। इसी प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड में संगीतमय सुंदरकाण्ड का आयोजन किया गया। इस भक्तिमय कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि श्रीमती कौशल्या गट्टानी एवं नीरज गट्टानी के सान्निध्य में क्लब के 90 सदस्यों ने ही पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की सुंदरकाण्ड का भावपूर्ण पाठ श्रीमती हर्षविंदा दीक्षित एवं श्रीमती रितु माहेश्वरी ने अपनी सुरीली वाणी में प्रस्तुत किया, जबकि ढोलक पर तीर्थ व्यास ने प्रभावशाली संगत देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
एम पी माथुर ने बताया भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।