संगीतमय नगमों से सजी “हम-तुम युगल गीत” संध्या, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

( 781 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 May, 26 03:05

सुरों की मंडली की संगीतमयी शाम बनी यादगार, तालियों की गूंज से गूंजा अशोका ग्रीन

संगीतमय नगमों से सजी “हम-तुम युगल गीत” संध्या, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

उदयपुर। सुरों की मंडली द्वारा शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में आयोजित “हम-तुम युगल गीत” संगीतमयी संध्या संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। कार्यक्रम में करीब 40 प्रतिभागियों ने अपनी जोड़ीदार प्रस्तुतियों के माध्यम से सदाबहार, रोमांटिक और मधुर गीतों का ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल सुरों से सराबोर हो उठा।


कार्यक्रम में प्रस्तुत कई युगल गीतों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गूंज से उनका उत्साहवर्धन किया। संगीत, मनोरंजन और आत्मीयता से भरपूर इस शाम में श्रोताओं ने भावनाओं और सुरों का अनूठा संगम महसूस किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रंजना भाटी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने कहा कि संस्था लगातार नवाचारपूर्ण सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से संगीत प्रेमियों और कलाकारों को मंच उपलब्ध करा रही है। इससे नई प्रतिभाओं को पहचान मिल रही है और सामाजिक भाईचारा भी मजबूत हो रहा है।

संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम कलाकारों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ सांस्कृतिक वातावरण के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में कमल जुनेजा, किशोर यादव, मोहन सोनी, नीलम पटवा, प्रीति माथुर, मेघा, एस.डी. कौशल, महावीर जैन, हेमाजी जोशी, गौरव सोनी, नारायण लोहार, दिव्या सारस्वत, मधु शर्मा, मनोहर लाल मुखिया, झुमर चक्रवर्ती, भगवती मेनारिया, योगेश उपाध्याय, मोहित माथुर, कैलाश केवल्या, सुरेंद्र दत्त व्यास और डॉ. हर्ष नेममानी सहित कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मधु केवल्या, दिव्या सारस्वत और नूतन वेदी का विशेष योगदान रहा। उनकी मेहनत और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।

सुरों की मंडली द्वारा आयोजित यह संगीतमयी शाम लंबे समय तक संगीत प्रेमियों के दिलों में यादगार बनी रहेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.