जैसलमेर। जनजाति गरिमा उत्सव के तहत जनभागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले अभियान के तहत आदि सेवा केन्द्रों पर शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी ने अभियान से संबंधित जुडे विभागों को निर्देश दिये कि वे जिले में चयनित गांवों में आयोजित होने वाले शिविरों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जनजाति समुदाय के लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करे।
मुख्यकारी अधिकारी ने बताया कि निर्धारित किये गए शिविर कार्यक्रमों के अनुसार 20 मई को पंचायत समिति फतेहगढ के ग्राम/ आदि सेवा केन्द्र कपूरिया, हरभा, कौरवा व उगवा में शिविर रखा गया है। इसी प्रकार 21 मई को पंचायत समिति फतेहगढ के ग्राम पंचायत निम्बा, बिजौता, रीवडी व मगरा में तथा पंचायत समिति जैसलमेर के ग्राम मूलसागर व पंचायत समिति भणियाना के ग्राम पंचायत सरदार सिंह की ढाणी में आदि सेवा केन्द्र में शिविर रखा गया है।
इसी प्रकार 22 मई को पंचायत समिति फतेहगढ के ग्राम पंचायत लखा, भाडली व कुण्डा में तथा पंचायत समिति जैसलमेर के ग्राम जेठवाई,23 मई को पंचायत समिति फतेहगढ के ग्राम गजसिह का गांव, जोगीदास का गांव व रणधा तथा पंचायत समिति जैसलमेर के गांव दरबारी का गांव में तथा 24 मई को पंचायत समिति फतेहगढ के ग्राम डांगरी, कराडा, रामसर व पाबनासर में तथा 25 मई को ग्राम फतेहगढ, सांगड व भेलानी में आदि सेवा केन्द्रों मंे शिविर रखा गया है।
उन्होनें बताया कि 19 मई को फतेहगढ पंचायत समिति के ग्राम रामा, भाखरानी व मेघा में शिविर आयोजित किया जाकर जनजाति समुदाय के लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया है।