पुरानी आबादी के आमजन विद्युत आपूर्ति बाधित होने से परेशान

( 461 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 May, 26 18:05

पुरानी आबादी के आमजन विद्युत आपूर्ति बाधित होने से परेशान

पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल बिजली विभाग के मुख्य अभियंता नेमीचंद वर्मा से मिले और ज्ञापन सौंपा निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि ने नेमीचंद वर्मा को  बताया कि पुरानी आबादी में लगातार चार दिनों से दिन व रात को बार बार  बिजली बंद होने से आमजन परेशान है  बार-बार कट लगने से गर्मी में लोगों को बुरा हाल है व कई एरियो में बिजली बिल्कुल डिम है  वर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि ने एसपी वर्मा को बताया कि बीती रात को 8:00 बजे से रात के 3:00 बजे तक पूरी पुरानी आबादी में बिजली आपूर्ति ठप रहने से आमजन परेशान हुए भीषण गर्मी में बच्चों व महिलाओं का बुरा हाल था बार-बार अधिकारियों को फोन करने के बावजूद भी फोन नहीं उठाया गया पुरानी आबादी के लोगों ने इकट्ठा होकर रात को पुरानी आबादी सब्जी मंडी बिजली विभाग पर गए तो वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति विभाग में मौजूद नहीं था पुरानी आबादी के लोगों ने बिजली विभाग प्रशासन को चेताया  कि यदि बिजली व्यवस्था नहीं सुधारी जाती है तो पुरानी आबादी के आमजन मिलकर एक बड़ा आंदोलन कर रहे हैं जिसकी समस्त जिम्मेदारी बिजली विभाग व जिला प्रशासन की होगी इस दौरान वर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि, पार्षद बलजीत बेदी, पार्षद रमेश शर्मा मोहम्मद शमी इरफान हुसैन सालिक अशोक सोमाली आदि मौजूद थे
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.