एमबी हॉस्पिटल में मरीजों को राहत देने आगे आया उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड एसोसिएशन,

( 978 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 May, 26 14:05

सेवा और संवेदना की मिसालः भेंट किए 18 जंबो कूलर

एमबी हॉस्पिटल में मरीजों को राहत देने आगे आया उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड एसोसिएशन,

उदयपुर। भीषण गर्मी के बीच मरीजों की परेशानी को देखते हुए उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड एसोसिएशन ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एमबी हॉस्पिटल के विभिन्न वार्डों के लिए 18 जंबो कूलर उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल की है।
गर्मी के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश शाह के नेतृत्व में शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों ने तुरंत सहयोग का हाथ बढ़ाया और एक-एक कूलर देने की सहमति प्रदान की। हॉस्पिटल प्रशासन की अनुमति के बाद सभी वार्डों में कूलर लगाए जाएंगे, जिससे मरीजों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
रमेश शाह ने बताया कि सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए एसोसिएशन के सदस्य लगातार आगे आ रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कूलर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। एमबी हॉस्पिटल में मरीजों की स्थिति की जानकारी मिलते ही एसोसिएशन ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया।
इस सेवा अभियान में राजमंदिर इलेक्ट्रॉनिक्स, नाकोड़ा इंटरप्राइजेज, एम एस एंड कंपनी, जैनम इलेक्ट्रो प्लाजा, अजमेर डीजल, आलोक टांक, दिशा एंटरप्राइज, श्रीटेक सॉल्यूशंस, शिवम इलेक्ट्रॉनिक्स, मोनिका इलेक्ट्रॉनिक्स, अनंत इंटरप्राइज, श्री सिद्धम इंटरप्राइजेज, संजरी इलेक्ट्रॉनिक्स,गणेश नेक्स्ट जोधपुर, हितार्थ सेल्स, ॐ इलेक्ट्रॉनिक सेल एंड सर्विस, लिबर्टी मार्केटिंग, लिबर्टी एजेंसियां, जय जिनेंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अग्रवाल एंटरप्राइजेज शोभागपुरा, सागर इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कुल 18 प्रतिष्ठानों ने सहभागिता निभाई। शहर में इस पहल को सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायी मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर एमबी हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन एवं अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन ने सभी कूलर देने वाले सदस्यों का सम्मान किया। एसोसिएशन के सचिव के.के. गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. एम.पी. जैन, डॉ. अजय जैन, एसोसिएशन के सुभाष गुप्ता, सतीश पुरोहित, जम्बू दलावत, कुलदीप जोशी, सुशील वर्मा, मगन कलाल गिरीश मनवानी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.