अन्य राज्य की अवैध शराब की एक और बड़ी खेप पकड़ी

( 643 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 May, 26 16:05

दौसा में ट्रक से 1460 पेटी में अनुमानित 50 लाख रूपए की बीयर पकड़ी

अन्य राज्य की अवैध शराब की एक और बड़ी खेप पकड़ी

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को दौसा में आबकारी निरोधक दल की बड़ी कार्रवाई में 1460 पेटी में 35 हजार 40 बीयर केन अनुमानित 50 लाख रूपए की अवैध शराब फोर सेल इन पंजाब ओनली, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर अलूदा रेस्ट एरिया के पास नाकाबंदी कर एक 10 चक्का ट्रक से बरामद की गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व उदयपुर, कोटा, जोधपुर, हनुमानगढ़, जालौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रूपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है साथ ही कई गिरफ्तार हुए है इससे अवैध शराब के धंधे में लिप्त तस्करों में हड़कंप की स्थिति है। प्रदेश में अवैध मदिरा पर जारी कार्रवाई से मदिरा के इन्टर स्टेट अवैध परिवहन पर रोक लगी है जिससे राजस्व क्षति पर भी अंकुश लगेगा।  
दौसा में कार्रवाई
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत अवैध शराब के विरूद्ध अभियान के क्रम में बुधवार को मुखबिर की पुख्ता सूचना पर दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर अलूदा रेस्ट एरिया के पास नाकाबंदी कर एक 10 चक्का ट्रक की तलाशी लेने पर फोर सेल इन पंजाब बीयर की बड़ी खेप बरामद की गई। कार्रवाई में 780 पेटी में 18720 बीयर केन 500 एमएल टुबोर्ग ब्रांड, 680 पेटी में 16320 बीयर केन 500 एमएल ंिकंगफिशर ब्रांड सहित कुल 1460 पेटी में 35 हजार 40 बीयर केन बरामद किए गए। उक्त जब्त बीयर की अनुमानित कीमत 50 लाख रूपए आंकी गई है। मौके से वाहन चालक निवासी उत्तरप्रदेश प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अभियोग दर्ज अग्रिम अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरूद्ध जारी अभियान के तहत दौसा की कार्रवाई में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जयपुर प्रवीण कुमार, उपायुक्त ईपीएफ जयपुर ज्ञानप्रकाश मीणा, डीईओ दौसा दीप्ति मिश्रा के सुपरविजन में एईओ दौसा धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, पीओ हासम अली सहित आबकारी निरीक्षक दौसा कीर्ति सिंह, आबकारी निरीक्षक बांदीकुई लोकेश कुमार यादव, सहायक आबकारी अधिकारी ईपीएफ भरतपुर लखन व्यास कार्रवाई में विशेष योगदान रहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.