पानी की समस्या से जलदाय विभाग अधिशाषी अभियंता को कराया अवगत

( 490 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 May, 26 17:05

पानी की समस्या से जलदाय विभाग अधिशाषी अभियंता को कराया अवगत

उदयपुर / वार्ड नम्बर 63 में पानी समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जलदाय विभाग में अधिशाषी अभियंता सृष्टि मेनारिया से मुलाकात कर अवगत कराया।  गणेश नगर क्षेत्र के कालका माता मंदिर रोड, मंदिर के आस पास के क्षेत्र आदर्श नगर, पार्श्व कॉलोनी, माधव कॉलोनी, सागर कॉलोनी, शिव कॉलोनी, पंजाबी बाग, अरिहंत नगर , नाकोडा नगर, गांधीनगर क्षेत्र में अनियमित रूप से पानी की सप्लाई एवं कम दबाव से पानी आ रहा है व पानी गंदा भी आ रहा है। इस पर मेनारिया ने अतिशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नरेश वैष्णव, वार्ड अध्यक्ष भरत मेघवाल, प्रिंस जैन, ललित पालीवाल, रमेश जैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.