कंस्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम बडोला वर्कशॉप पर आयोजित

( 844 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 May, 26 05:05

संगठन के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष 

कंस्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम बडोला वर्कशॉप पर आयोजित

उदयपुर |  कंस्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन द्वारा एक दिवसीय उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के तहत संगठन के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर  बडोला, ठोकर चौराहा स्तिथ शौरूम पर "जागो ग्राहक जागो" कार्यक्रम का आयोजित किया गया |

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा |  

राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ राजश्री गाँधी ने कहा की ग्राहक ही बाजार का राजा है इसलिए उपभोक्ता के प्रति कंपनी की नैतिक जिम्मेदारी है की उसको बेहतर सुविधाएं,बेहतर सर्विस एवं समय समय पर जेन्युइन पार्ट्स,गाड़ी के रखरखाव की पूर्ण जानकारी  उपलब्ध कराई जाये जिससे की भविष्य में होने वाली दुर्गटनाओ से बचा जा सके |

 

बडोला के निदेशक नक्षत्र तलेसरा ने कहा की वर्त्तमान में सामाजिक सरोकार के तहत संतुष्ट ग्राहकों के लिए लाटरी का आयोजन किया गया है जिसमे ग्राहकों को आगामी कार्यक्रम में विशेष उपहार दिए जायेंगे | इस अभियान का उद्देश्य ग्राहक सेवा के साथ साथ उत्तम गुणवत्ता की सर्विस एवं ऑन टाइम डिलीवरी प्राथमिकता रहेगी | उन्होंने ये भी कहा की ग्राहक की संतुष्टि ही सर्वोपरि है जिसके लिए भविष्य  में ग्राहक संतुष्टि हेतु अभियान जारी रहेंगे |   

तलेसरा द्वारा संगठन एवं ग्राहकों के बीच संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमे ग्राहकों से उनके अनुभव ,प्रतिक्रिया एवं सुझाव भी साँझा किये गए | 

 

संगठन के बोर्ड ऑफ़ एडवाइजरी विवेक दलावत ने सभी ग्राहकों को बधाई एवं शुभकामनाये दी और कहा की वाहन चलते समय सावधानी रखे एवं समय समय पर वाहन की सर्विस अवश्य करावे एवं  ट्रैफिक नियमो का पालन अवश्य करे |

अभियान के अंतर्गत सविस मैनेजर संदीप द्वारा सर्विस सेण्टर का निरिक्षण करवाया एवं ग्राहक संतुष्टि के लिए और बेहतर बनाने के सुझाव भी साँझा किये गए | 

निरिक्षण के दौरान वर्कर्स की हेल्थ एंड सेफ्टी पर भी चर्चा हुई |

संगठन की और से राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर,प्रवक्ता प्रदीप रवानी द्वारा ग्राहकों को "जागो ग्रहक जागो" के बारे में जानकारी दी और कहा तकनीकी युग में "जागरूकता एवं सतर्कता" आवश्यक है | 

टीना तलेसरा द्वारा धन्यवाद् ज्ञापित किया गया |


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.