राजीव गांधी पुण्यतिथि पर राहगीरों को शीतल पेय वितरित

( 994 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 May, 26 11:05

राजीव गांधी पुण्यतिथि पर राहगीरों को शीतल पेय वितरित

उदयपुर,  पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संघ की ओर से उदयापोल रोडवेज बस स्टैंड पर राहगीरों को शीतल पेय वितरित कर सेवा कार्य किया गया।

पंचायती राज संघ के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद हिदायत तुल्ला ने बताया कि आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी को 21 मई 1991 को शहीद कर दिया गया था। उनकी पुण्यतिथि पर संघ की टीम द्वारा राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए ठंडे पानी एवं जलजीरा की व्यवस्था की गई।

उन्होंने कहा कि तपती गर्मी में राहगीरों को शीतल पेय पिलाकर कार्यकर्ताओं को आत्मिक संतोष प्राप्त हुआ। वहीं राहगीरों ने भी इस सेवा कार्य एवं पुण्यतिथि आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर ए ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, बंसीलाल प्रजापत, हाजी प्यारा भाई, रईस भाई, राजकुमार श्रीमाली, भगवतीलाल, नजमा आपा, आबिदा बानो, महेश मेनारिया, संगीता, अजीज खान, नाजिम खान, शहजाद खान, परवीन कौसर, अयूब तंवर, अयूब खान, किशन पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.