श्रीगंगानगर । अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को विधायक जयदीप बिहाणी से मिलकर श्रीगंगानगर शहर के 65 वार्डो में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों के माह अप्रैल 2026 का बकाया वेतन भुगतान की मांग की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने विधायक जयदीप बिहाणी को अवगत करवाया कि श्रीगंगानगर शहर के 65 वार्डो में सफाई कार्य हेतु लगे हुए अस्थाई सफाई कर्मचारियों के माह अप्रैल 2026 का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है जिस कारण अस्थाई सफाई कर्मचारियों को जीवन यापन व परिवार के पालन पोषण में काफी परेशानी हो रही है। इससे अस्थाई सफाई कर्मचारियों में रोष है। विधायक जयदीप बिहाणी से सफाई कर्मचारी द्वारा उक्त बकाया वेतन भुगतान शीघ्र अतिशीघ्र करवाने की मांग रखी। विधायक जयदीप बिहाणी द्वारा बकाया वेतन भुगतान शीघ्र दिलवाने का आश्वासन दिया।