जल बचाओ, भविष्य बचाओ: गीतांजलि मेडिकल कॉलेज में विशेष व्याख्यान

( 1131 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 May, 26 14:05

जल बचाओ, भविष्य बचाओ: गीतांजलि मेडिकल कॉलेज में विशेष व्याख्यान

उदयपुर। Geetanjali Medical College and Hospital के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस प्री-कैंपेन 2026 के अंतर्गत ‘मिशन LiFE’ पहल के तहत जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल दीक्षित के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी डॉ. हेमलता मित्तल के समन्वयन में आयोजित हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रख्यात जल विशेषज्ञ डॉ. पी. सी. जैन ने तेजी से गिरते भूजल स्तर, बढ़ते जल प्रदूषण और भविष्य में गहराते जल संकट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण एवं रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि अभी से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

डॉ. जैन ने फ्लोरोसिस एवं आर्सेनिकोसिस जैसी जलजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे पर भी प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने “सबसे बोलो, नल कम खोलो” का संदेश देते हुए दैनिक जीवन में पानी बचाने की छोटी-छोटी आदतों को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद, प्रश्नोत्तरी एवं जल संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक सुझाव साझा किए गए, जिससे उपस्थित छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. मेधा माथुर, डॉ. ज्योति जैन, डॉ. भगराज चौधरी, डॉ. डी. आर. बेनीवाल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अंशिका जैन, डॉ. प्रखर शर्मा, डॉ. विचित्र विभूति भूषण, डॉ. दिलशानों थैय्यम, डॉ. मुदित जैन, डॉ. प्रभात रंजन, डॉ. तनीषा कुमावत एवं डॉ. पूर्णिमा शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.