हिंदुस्तान जिंक श्रमिक संघ के सदस्यों एवं अधिकारियों ने स्वर्गीय बी. चौधरी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

( 507 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 May, 26 16:05

हिंदुस्तान जिंक श्रमिक संघ के सदस्यों एवं अधिकारियों ने स्वर्गीय बी. चौधरी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

उदयपुर | मजदूरों के मसीहा एवं विख्यात श्रमिक नेता स्वर्गीय बी. चौधरी की 31वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को हिंदुस्तान जिंक केंद्रीय कार्यालय श्रमिक संघ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक श्रमिक संघ के सदस्यों एवं अधिकारियों ने स्वर्गीय बी. चौधरी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में महामंत्री एम.के. लोढ़ा, सीईओ अरुण मिश्रा, संदीप मोदी, मनीष वासुदेवा, नारायण लाल शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, किशोर व्यास, लीलाधर पाटीदार, मैत्री सांखला, प्रद्युम्न सोलंकी, महेंद्र दीक्षित, नरेंद्र भादविया, प्यारेलाल सालवी, हिम्मतलाल नागदा, शिवनारायण मौर्य, सुनील आंचलिया, चेनराम डांगी, सी.पी. गंधर्व सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इसके पश्चात धानमंडी स्थित मजदूर मंजिल में युवा इंटक के पूर्व नेता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में संगोष्ठी आयोजित की गई, जहां स्वर्गीय बी. चौधरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय बी. चौधरी ने अपना संपूर्ण जीवन श्रमिकों के हितों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने न केवल हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, बल्कि संपूर्ण राजस्थान एवं क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रमिक हितों की रक्षा के लिए उन्होंने जीवनपर्यंत कार्य किया तथा प्रतिभागी प्रबंधन की एक अनूठी मिसाल कायम की, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी के श्रम-दर्शन एवं मार्गदर्शन की प्रेरणा आज भी औद्योगिक संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। श्रमिक हितों के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में भी अस्पतालों एवं बधिर विद्यालयों के विकास और उत्थान में तन, मन और धन से सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर अशोक तंबोली, शाहिद हुसैन, कृपाशंकर मिश्रा, भगवती प्रजापत, पारसमल नागोरी, नरेंद्र सर्राफ, मुकेशराम डूडी, नरेश स्वामी, राजेंद्र पल्लू जैन, प्रकाश धाकड़, रोहित पांडे, विजय पांडियार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.