केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जालोरदृदिल्ली उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा को पाली मारवाड़ से दिखाई हरी झंडी

( 851 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 May, 26 18:05

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जालोरदृदिल्ली उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा को पाली मारवाड़ से दिखाई हरी झंडी

जयपुर/पाली। उत्तर पश्चिम रेलवे के पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को श्री अश्विनी वैष्णव ने गाड़ी संख्या 04875 जालोर-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पाली मारवाड़ क्षेत्र की जनता को लंबे समय से बेहतर रेल संपर्क की आवश्यकता थी, जिसे आज नई रेल सेवा के माध्यम से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह नई रेल सेवा पाली एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएगी। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में लंबे समय से चली आ रही माँग को पूरा किया गया है इस रेल सेवा  से पाली का देश की राजधानी और राज्य की राजधानी से एक और रेल सेवा के माध्यम से संपर्क स्थापित हुआ है।
रेल मंत्री ने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा विभिन्न शहरों के बीच आवागमन अधिक सरल एवं सुविधाजनक होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राजस्थान में 76,800 करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे विकास कार्य प्रगति पर हैं तथा अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत 85 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। पाली मारवाड़, सोजत रोड, फालना, सोमेसर, मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य भी तेजी से प्रगति पर हैं। राजस्थान में चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर, आबूरोड, पाली मारवाड़ और जैसलमेर स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य स्थानीय कला एवं संस्कृति के अनुरूप किया जा रहा है जिससे यह शहर के पर्यटन स्थल के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। राजस्थान में निर्माणाधीन परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि अनेक परियोजनाएं प्रगति पर है जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन निर्माण परियोजनाएं प्रगति पर है जिनमें तारंगा हिल-आबू रोड और मारवाड़-मावली गेज परिवर्तन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं सम्मिलित है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से अधिक रेल सेवाओं का संचालन किया जाना संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि कोविड काल के बाद राजस्थान के लिए 46 जोड़ी नई ट्रेनों की शुरुआत की गई है, जिनमें वंदे भारतए अमृत भारत एवं विभिन्न एक्सप्रेस रेल सेवाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में सांसद पाली मारवाड़ श्री पीपी चैधरी ने माननीय रेल मंत्री का आभार और धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में पाली क्षेत्र की वर्षों पुरानी माँग पूरी हो रही है। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ पाली मारवाड़ सांसद श्री पीपी चैधरी, जालोर सांसद लुंबाराम चैधरी, पाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह, पाली विधायक शोभा रानी सहित मारवाड़ जंक्शन केसाराम चैधरी सहित उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभए मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर श्री अनुराग त्रिपाठी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारीए प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भुज-दिल्ली-भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा का संचालन प्रारंभ
यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा भुज-दिल्ली-भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा (वाया भीलड़ी-जालौर) का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 19403 भुज-दिल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा 23 मई 2026 से भुज से 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19404 दिल्ली-भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा 24 मई 2026 से दिल्ली से 16.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19.35 बजे भुज पहुंचेगी। यह रेल सेवा अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर एवं रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेल सेवा में 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी, 01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 18 एलएचबी कोच लगाए गए हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.