उदयपुर - स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा नें सर्वसहमति सें कंुवरविजय सिंह कच्छवाहा को राजस्थान प्रदेश का वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस समय कच्छवाहा विगत करीब बीस वर्ष से फैड़रेशन ऑफ एनजीओ एण्ड ट्रस्ट के राजस्थान प्रदेश महासचिव है। इनकी नियुक्ति से संगठन को कुशल अनुभवी नेतृत्व मिलनें से चहुंमूखी विकास विस्तार के नये आयाम स्थापित होगे और स्वतंत्रता सेनानी परिवार के उत्तराधिकारियों की मजबूत एकजूरता निखर कर सामनें आयेगी-
नवनियुक्त प्रदेश प्रवका कच्छवाहा नें केंन्द्र व प्रदेश सरकार से स्वतंत्रता सेनानी परिवार के उत्तराधिकारियो को लोकसभा विधानसभा पंचायत निगम पालिका चुनावों में नियमानुसार आरक्षण दिलवाने के लिये ठोस कदम उठाने के लिये सरकार प्रशाशन से शीघ्र सम्पर्क करने की बात बताई है।
यह जानकारी संगठन के वरिष्ठ प्रवक्ता कुंवरविजय सिंह कच्छवाहा नें दी