लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया ट्रूली योर्स फूड्स के प्रोडक्ट्स व वेबसाइट का शुभारंभ

( 765 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 May, 26 16:05

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया ट्रूली योर्स फूड्स के प्रोडक्ट्स व वेबसाइट का शुभारंभ

उदयपुर। हेल्दी फूड उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल करते हुए ट्रूली योर्स फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्ट्स एवं वेबसाइट का शुभारंभ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा किया गया। कंपनी का संचालन उदयपुर की दो महिला उद्यमियों झील वीरवाल एवं पूनम तेवानी द्वारा किया जाएगा।
कंपनी की डायरेक्टर्स ने बताया कि “ट्रूली योर्स” ब्रांड के अंतर्गत हेल्दी चिप्स एवं नमकीन तैयार किए गए हैं, जो मिलेट्स, सब्जियों, दाल एवं चने से निर्मित हैं। इन सभी उत्पादों को बिना पाम ऑयल, आर्टिफिशियल कलर, केमिकल एवं प्रिजर्वेटिव्स के तैयार किया गया है।
इसके साथ ही कंपनी ने “मोंक फ्रूट स्वीटनर” भी लॉन्च किया है, जिसे शुगर का हेल्दी विकल्प एवं डायबिटिक फ्रेंडली है। कम्पनी के उत्पाद हेल्दी व सभी एज ग्रुप के लिए उपयोग लिए जा सकते हैं। कंपनी सभी प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन एवं कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.