छाजेड़ अराईस एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित 

( 668 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 26 16:05

छाजेड़ अराईस एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित 

उदयपुर। मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर शहर के एजुकेशन काउंसलर विकास छाजेड़ को अराईस एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान अराईस मेडिकल अकादमी द्वारा हैदराबाद में आयोजित 10वें अवार्ड कार्यक्रम में प्रदान किया गया। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. खलील अहमद ने विकास छाजेड़ को सम्मानित करते हुए कहा कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सही दिशा एवं उचित परामर्श देना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसमें उनका कार्य सराहनीय रहा है। 
कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से आए एजुकेशन काउंसलर्स एवं फैकल्टी सदस्यों का भी सम्मान किया गया। साथ ही एफएमजीई परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर मेडिकल शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में डॉ. प्रियांश जैन, डॉ. नदिम ज़फर, डॉ. प्रितेश सिंह, डॉ. संदीप शर्मा सहित अन्य फैकल्टी सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि अराईस मेडिकल अकादमी मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में कई वर्षों से कार्यरत है तथा यह संस्थान का 10वां अवार्ड कार्यक्रम था, जिसका आयोजन हैदराबाद में किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.