रात्रि चौपाल एवं किसान सम्मेलन आयोजित

( 1094 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 26 17:05

रात्रि चौपाल एवं किसान सम्मेलन आयोजित

उदयपुर । कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी और पूर्व केबिनेट मंत्री कैलाश चौधरी ने  झाड़ोल क्षेत्र के गांव सुल्तान जी का खेड़ा में रात्रि चौपाल एवं किसान सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान किसानों एवं ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर  समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़,  पुष्कर तेली, भंवरसिंह पंवार, मुकेश माली, शंकर गायरी, तख्तसिंह सिंह सोलंकी, भेरूलाल प्रजापत,  संजय मेहता, दलीचंद डांगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.