जिला स्तरीय डीएलआरसी बैठक आयोजित

( 597 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 26 19:05

बैंकिंग योजनाओं एवं केसीसी प्रगति की समीक्षा

जिला स्तरीय डीएलआरसी बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर। मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैंक समीक्षा समिति (डीएलआरसी) एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा वित्तीय समावेशन की प्रगति की समीक्षा की गई और वार्षिक साख योजना वर्ष 2026-27 के लिये बैंकों को दिये गये लक्ष्यों की जानकारी दी गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सतर्कता श्रीमती रीना की उपस्थिति में बैंक अधिकारियों ने बताया कि बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) की संख्या 1180 तथा 71 निष्क्रिय बीसी को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। साथ ही वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर लक्ष्य अनुसार कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान बैंकवार किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जारी करने, नवीनीकरण, बकाया वसूली तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्र किसानों को समय पर केसीसी सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के क्लेम प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। राष्ट्रीय बैंकों का सीडी रेशो 107.19 प्रतिशत है।
इसके अतिरिक्त पीएम स्वनिधि, विश्वकर्मा योजना, सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि पात्र व्यक्तियों के ऋण प्रकरणों का समय पर निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में श्री हरीश मित्तल, श्री विजय कुमार, नाबार्ड से श्री अमरजीत सिंह, आरबीआई से श्री रवि गेहलावत, एलडीएम श्री मुकेश कुमार सहित सभी बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.