मिनी समर चेस फेस्टिवल लेकसिटी ओपन मे रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026

( 1008 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 26 09:05

मंथन चित्तौड़ा ओवरऑल चैंपियन

मिनी समर चेस फेस्टिवल लेकसिटी ओपन मे रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026

उदयपुर। सेक्टर 4 सेंट एंथोनी स्कूल स्थित कैसल चेस अकादमी द्वारा आयोजित “मिनी समर चेस फेस्टिवल लेकसिटी ओपन मे रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026” का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में उदयपुर सहित कोलकाता, कांकरोली, बीकानेर, भीलवाड़ा एवं उदयपुर के आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुक्ता साहू एवं भावेश पंडियार रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। ओपन वर्ग में मंथन चित्तौड़ा ने 6 अंक बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ₹3100 एवं ट्रॉफी जीती। अनिरुद्ध साहू 5½ अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे और ₹2100 व ट्रॉफी प्राप्त की। मितांश साहू ने 5 अंक बनाकर तृतीय स्थान हासिल किया एवं ₹1500 व ट्रॉफी अपने नाम की। परम वाधवानी और भव्यांश मुकेश शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः ₹1100 एवं ₹1000 के पुरस्कार जीते।

अंडर-13 बालक वर्ग में रुद्रांश भारद्वाज विजेता रहे जबकि वर्णित सिंह चौहान द्वितीय स्थान पर रहे। प्रत्युष भानावत, शिवांश लालवानी, मौर्य कटारिया, उत्कर्ष सिंह, देव मोहन मिश्रा, आदित्य सोनी, जेनिल साहू एवं धैर्यांश साहू को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंडर-13 बालिका वर्ग में खुशमिता पालीवाल ने प्रथम स्थान, परिधि लोढ़ा ने द्वितीय तथा किंजल भावसार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 बालक वर्ग में दिव्यांश माथुर विजेता बने जबकि जय शर्मा उपविजेता रहे। कार्तिक मेघवाल, द्रोणा पालीवाल, युवान मेनारिया, पूर्व वाया, नमन वैष्णव, हितार्थ गौर, तनिष्क जायसवाल एवं केहान शर्मा को भी ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-11 बालिका वर्ग में विहाना कोठारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-9 बालक वर्ग में आयांश दलाल ने पहला स्थान हासिल किया जबकि धनविन शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। तेजस मिश्रा, ईशान मित्तल, युग धड्ढा, रुद्राक्ष सचदेव, विवान जगदीश, हनीष मंत्री एवं आयांश दवे को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंडर-9 बालिका वर्ग में पौषिता पालीवाल विजेता रहीं जबकि मानन्या चौधरी एवं प्रिशा कटारिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-7 बालक वर्ग में विराज दरक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि देव मट्टा दूसरे स्थान पर रहे। नौमान अली खान एवं लाविक लोढ़ा को भी ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-7 बालिका वर्ग में समृद्धि मिमानी विजेता रहीं। वहीं अंडर-5 बालक वर्ग में गौरांश खरबंदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने कैसल चेस अकादमी की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में रणनीतिक सोच, आत्मविश्वास एवं खेल भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के अंत में सभी वर्गों में तीसरे से दसवें स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं तथा सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं शतरंज प्रेमियों का भरपूर सहयोग मिला, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत सफल रही। इस अवसर पर चेस इन लेकसिटी के मुख्य संरक्षक तुषार मेहता, राजेंद्र तेली, चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, निलेश कुमावत, मनीष चंडालिया, दिशा सिसोदिया , हीना साहू , कपिल पंडियार, रिचीन जैन ,एवं शतरंज प्रशिक्षक विकास साहू, भावेश पण्डियार सहित समस्त लेकसिटी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.