वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 के तहत स्वच्छता और जल संरक्षण की ली शपथ

( 517 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 26 17:05

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 के तहत स्वच्छता और जल संरक्षण की ली शपथ

उदयपुर।  वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर में बुधवार को स्वच्छता एवं जल संरक्षण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
उपनिदेशक डॉ. द्वारका प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में संस्थान परिसर, हॉस्टल, कार्यालय एवं छात्रावास परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी डॉ. पदमा मील, डॉ. ओमप्रकाश साहू सहित कार्मिकों व प्रशिक्षणार्थियों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।  ‘जल है तो कल है’  विषय पर आयोजित संगोष्ठी में उपनिदेशक डॉ. गुप्ता ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। तनुज शर्मा, संजय वर्मा, गणेश योगी, कुलदीप बागोरा, अमर शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.