उदयपुर। बिज़नेस सर्कल इण्डिया (बीसीआई) ने आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद उपलब्ध करवाने की दिशा में एक नई शुरुआत करते हुए अपने शुद्ध मसालों की श्रृंखला बाजार में लॉन्च कर दी है। अब ये मसाले बेदला रोड, फतेहपुरा स्थित महेश डिपार्टमेंटल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। यहां से शहरवासी मिर्च, हल्दी, धनिया, गरम मसाला, चायपत्ती सहित कई दैनिक उपयोग के शुद्ध उत्पाद खरीद सकेंगे।
बीसीआई के फ़ाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई द्वारा अपने उत्पाद बाजार में उतारने की योजना लंबे समय से बनाई जा रही थी। संस्था का उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर निर्मित गुणवत्तापूर्ण और स्वदेशी उत्पादों को एक मजबूत मंच प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीसीआई द्वारा अन्य खाद्य उत्पाद भी बाजार में उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक उत्पाद में शुद्धता, गुणवत्ता और स्वाद का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर भरोसेमंद उत्पाद मिल सकें। व्यापार जगत से जुड़े लोगों ने भी बीसीआई की इस पहल को स्थानीय उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।
बीसीआई मसालों का निर्माण पूर्णिमा फ़ूड प्रोडक्ट द्वारा किया जा रहा है। कंपनी की संचालिका पूर्णिमा मनोहर ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से मसालों के निर्माण कार्य से जुड़ी हुई हैं तथा उनका “रजत कमल” ब्रांड शुद्धता और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मिलावट से भरे बाजार में लोगों तक शुद्ध उत्पाद पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य के साथ वे “शुद्ध के लिए युद्ध” की भावना से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि मसालों के निर्माण में गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि उपभोक्ताओं को घर जैसा शुद्ध स्वाद मिल सके। बीसीआई के माध्यम से अब इन उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं हर्ष पंजाबी ने बताया कि उनकी दुकान लंबे समय से क्षेत्र में ग्राहकों के विश्वास का केंद्र रही है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को हमेशा बेहतर और भरोसेमंद उत्पाद उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता है तथा बीसीआई मसालों के जुड़ने से उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण मसाले आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।