श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर सैंटर के सदस्य घनश्याम राजपुरोहित को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रांतीय सम्मान से सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष श्याम सुंदर गोस्वामी ने बताया कि यह सम्मान प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा द्वारा श्री राजपुरोहित को उनके प्रतिष्ठान पर जाकर प्रदान किया गया। श्री राजपुरोहित को यह सम्मान शीतल जल मंदिर (प्याऊ) निर्माण, राजकीय विद्यालय में नलकूप लगवाने, जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर, मोजे एवं जूते वितरित करने आदि कार्यों के लिए प्रदान किया गया। तपोवन मनोविकास विद्यालय में बच्चों को भोजन तथा नर्सिंग दिवस पर नर्सेज सम्मान जैसे कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
क्लब सचिव सचिन कुमार कुक्कड़ ने बताया कि घनश्याम राजपुरोहित सदैव पीड़ित मानव सेवा एवं धार्मिक आयोजनों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू, जोन चेयरमैन दीपक वाट्स, क्लब अध्यक्ष श्याम गोस्वामी, सचिव सचिन कुक्कड़, कोषाध्यक्ष अनिल पाहूजा सहित अनेक क्लब सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।