मोदी विश्वविद्यालय ने साझा की नई शैक्षणिक योजनाएं

( 657 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 May, 26 11:05

मोदी विश्वविद्यालय ने साझा की नई शैक्षणिक योजनाएं

मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्रोलॉजी द्वारा उदयपुर के होटल रेडिसन में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई।

265 एकड़ में फैला विश्वविद्यालय परिसर देश में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है तथा विभित्र राज्यों की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समय शिक्षा प्रदान कर रहा है।

प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के ए जी एम एडमिशन गौरव संदल एवं रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सरिता कथूरिया ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज, इंजीनियरिंग, लॉ, डिजाइन एवं बिजनेस सहित विभिन्न संकायों में स्रातक, आातकोत्तर एवं पीएचडी स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, फॉरेंसिक साइंस, फिजियोथेरेपी, साइकोलॉजी, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, फूड एंड न्यूट्रिशन, बायोमेडिकल एवं म्यूक्लियर साइंस जैसे उद्योगोन्मुख एवं कौशल आधारित कोर्स भी उपलब्ध हैं।

फार्मेसी क्षेत्र में बहते रोजगार अवसरों को ध्यान में रखते हुए स्कूल ऑफ फार्मेसी के अंतर्गत डी-फार्मा एवं बी-फार्मा जैसे पाठ्यक्रम भी छात्राओं के लिए आकर्षक विकल्प के रूप में प्रस्तुत किए गए।

विश्वविद्यालय के परिसर में छात्राओं के लिए प्रतिष्ठित मोदी रेजिडेंशियल स्कूल भी स्थित है, जो छात्राओं को निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है।

छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। 12वीं कक्षा में 97 प्रतिशत या उससे अधिक

अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त अनुसूचित

जाति, जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं दिव्यांग छात्राओं के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति का प्रावधान किया

गया है।

विशेष योजना के तहत शहीदों के बच्चों को 50 प्रतिशत तथा सेना एवं अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के बच्चों को 35 प्रतिशत तक ट्यूशन फीस में छूट प्रदान की जाएगी।

विश्वविद्यालय का टेक्निकल स्किल्स एंड करियर डेवलपमेंट सेल विद्यार्थियों को उत्कृष्ट इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराता है। अमेज़न, जेपी मॉर्गन, ओरेकल, वीज़ा, बॉलमार्ट, सैमसंग एवं एचएसबीसी जैसी प्रतिष्ठित

कंपनियां नियमित रूप से कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेती हैं। हाल ही में छात्राओं को अधिकतम 41 लाख रुपये तक का पैकेज प्राप्त हुआ, जबकि औसत पैकेज 12 लाख रुपये रहा। इंटर्नशिप के दौरान 1.2 लाख रुपये तक का स्टाइपेंड भी प्रदान किया गया।

विश्वविद्यालय ने 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग स्थापित किया है, जिसके तहत अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी एवं कनाडा जैसे देशों में सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम की सुविधा उपलब्ध है। छात्राओं को सीईआरएन (CERN), नासा (NASA) एवं जीएसआई जैसे वैश्विक संस्थानों में इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त हुए हैं।

समग्र विकास के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में खेल, एनसीसी, एनएसएस, घुड़सवारी, योग एवं ध्यान जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से छात्राओं को स्टार्टअप एवं उद्यमिता के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

गौरतलब है की मोदी विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलने वाले ऑनलाइन कोर्सेज में छात्राओं के साथ छात्र भी एम् बी ए. मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के साथ बी सी ए, बी कॉम, बी ए एवं मास्टर के भी कोर्सेज मौजूद हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.