गीतांजलि हॉस्पिटल में लिवर ट्रांसप्लांट कंसल्टेशन की शुरुआत,

( 946 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 May, 26 15:05

अब देशभर से WhatsApp कॉल पर मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

गीतांजलि हॉस्पिटल में लिवर ट्रांसप्लांट कंसल्टेशन की शुरुआत,

उदयपुर। अंगदान और किडनी ट्रांसप्लांट सेवाओं में उल्लेखनीय सफलता के बाद गीतांजलि हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। अब अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट एवं जटिल लिवर रोगों से जुड़े मरीजों के लिए विशेष कंसल्टेशन सेवाओं की शुरुआत की गई है। इस नई पहल के तहत देश के ख्यातिप्राप्त लिवर ट्रांसप्लांट एवं हेपेटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी (HPB) सर्जन डॉ. साहिल गुप्ता नियमित रूप से अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे।

हाल ही में आयोजित पहली विशेष ओपीडी को मरीजों और उनके परिजनों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के मरीजों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से परामर्श प्राप्त किया। खास बात यह रही कि अब WhatsApp कॉल और वीडियो कंसल्टेशन के जरिए देश के किसी भी हिस्से से विशेषज्ञ सलाह लेना संभव होगा, जिससे गंभीर लिवर रोगों से जूझ रहे मरीजों को समय पर मार्गदर्शन मिल सकेगा।

विश्वस्तरीय अनुभव के साथ जुड़ेंगे डॉ. साहिल गुप्ता

डॉ. साहिल गुप्ता ने MBBS और MS की शिक्षा All India Institute of Medical Sciences से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने Institute of Liver and Biliary Sciences से HPB सर्जरी एवं लिवर ट्रांसप्लांटेशन में M.Ch. किया। उन्हें King's College Hospital से उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त है और वे ECFMG (USA) प्रमाणित विशेषज्ञ भी हैं।

एक हजार से अधिक जटिल लिवर, पित्त नली, अग्न्याशय एवं ट्रांसप्लांट सर्जरी का अनुभव रखने वाले डॉ. गुप्ता लिवर फेल्योर, लिवर कैंसर, बाइल डक्ट रोग, अग्न्याशय संबंधी बीमारियों और वयस्क एवं बाल लिवर ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता रखते हैं।

हर माह मिलेगी विशेषज्ञ ओपीडी सुविधा

अस्पताल प्रशासन के अनुसार डॉ. साहिल गुप्ता की विशेष ओपीडी प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को आयोजित की जाएगी। मरीज अपनी सुविधा के अनुसार प्रत्यक्ष (In-Person) या वीडियो कंसल्टेशन के माध्यम से परामर्श ले सकेंगे। इससे उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उपचार और विशेषज्ञ सलाह के लिए बड़े महानगरों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय

अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि किडनी ट्रांसप्लांट सेवाओं के बाद लिवर ट्रांसप्लांट कंसल्टेशन की यह पहल क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। इसका उद्देश्य विश्वस्तरीय लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञता को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और समग्र उपचार मिल सके।

यह पहल न केवल उदयपुर बल्कि पूरे दक्षिण राजस्थान और देशभर के मरीजों के लिए राहत और भरोसे का नया केंद्र बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.