मुस्कान क्लब मासिक विशेष में हृदय रोग विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य पर दिया महत्वपूर्ण व्याख्यान 

( 586 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 May, 26 16:05

मुस्कान क्लब मासिक विशेष में हृदय रोग विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य पर दिया महत्वपूर्ण व्याख्यान 

उदयपुर | मुस्कान क्लब यूथ रिवाइजीटेड में अंतिम शनिवार विशेष कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती कुसुम लता त्रिपाठी द्वारा परंपरानुसार ईश्वंदना करके किया गया। इसके बाद मंच का संचालन  सूरजमल पोरवाल ने संभाला और उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों — सरगम हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सी पी पुरोहित तथा डॉ. हरीश सनाढ्य — का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि दोनों चिकित्सकों का ए पी माथुर, एन एस. खींची द्वारा विधिवत स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति‑चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान किए गए।
मुख्य व्याख्यान में डॉ. सी पी पुरोहित ने हार्ट अटैक और कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी बेहद सरल भाषा में उपस्थिति सदस्यों को दी। उन्होंने वर्तमान जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक निष्क्रियता को इन गंभीर बीमारियों के प्रमुख कारणों के रूप में दर्शाया और मोटापे को इन रोगों के विकास का मुख्य जोखिम‑कारक बताया। साथ ही उन्होंने रोकथाम, समय पर जांच और जीवनशैली में आवश्यक परिवर्तन के सुझाव भी दिए।
डॉ. हरीश सनाढ्य ने भी उपस्थित सदस्यों के प्रश्नों का स्पष्ट और उपयोगी उत्तर देकर स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाएँ दूर कीं।
कार्यक्रम के क्रम में इस माह जन्मे 16 सदस्यों का अभिनंदन कर सुदीर्घ जीवन की कामना की । 10 सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। अंत में डॉ. सी पी जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.