उदयपुर | बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रोहित जोशी के न्यायाधीश बनने के बाद उदयपुर में प्रथम बार आगमन पर श्री त्रिवेदी मेवाडा ब्राह्मण समाज, उदयपुर द्वारा शहर के हिरण मगरी सेक्टर 6 स्थित गायत्री सेवा संस्थान परिसर में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समाजजनों द्वारा किया गया l
इस अवसर पर न्यायाधीश रोहित जोशी ने अपने समाज का आभार व्यक्त करते हुए समाज के युवाओं को सतत् प्रयास करने की सीख दी l जोशी ने बताया कि प्रयास कभी निष्फल नहीं होता ईश्वर सदैव उसकी सहायता करते है जिनके कर्म दूसरों के हित में जुड़े हो l
इस अवसर पर अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाडा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संरक्षक लक्ष्मीनारायण पण्ड्या ने न्यायाधीश को समाज का गौरव बताते हुए उनका अभिनन्दन किया l
त्रिवेदी मेवाडा ब्राह्मण समाज, उदयपुर के अध्यक्ष पवन अमरावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेवाड की शान पगड़ी, उपरना एवं प्रतीक न्यायाधीश को भेंट कर उनके मेवाड़ और समाज से गहरे जुड़ाव पर प्रकाश डाला l
कार्यक्रम में समाज के पूर्व अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी, जगदीश त्रिवेदी, उमेश त्रिवेदी, लक्ष्मीकांत त्रिवेदी, अशोक उपाध्याय, युवा प्रतिनिधि डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या, हेमन्त पण्ड्या, सुदीप पण्ड्या ने भी विचार व्यक्त किए l
कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज की कार्यकारिणी, प्रतिनिधियों द्वारा न्यायाधीश का भव्य स्वागत करते हुए आगामी 21-22 जून उदयपुर में आयोजित समाज के कार्यक्रम एवं भूमी पूजन में अतिथि रूप में पधारने हेतु आमंत्रित किया l
कार्यक्रम का संचालन रीता त्रिवेदी एवं धन्यवाद सचिव अनिल पाण्डे द्वारा किया गया l