होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान की फीस वृद्धि एवं अन्य मुद्दों को लेकर स्वायत्त शासन विभाग के सचिव से महत्वपूर्ण बैठक

( 554 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jun, 26 16:06

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान की फीस वृद्धि एवं अन्य मुद्दों को लेकर स्वायत्त शासन विभाग के सचिव से महत्वपूर्ण बैठक

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन से महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक चर्चा की।
फेडरेशन के उदयपुर डिवीजन अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि बैठक में प्रदेश के होटल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़ी दो प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनका उद्योग पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है एंव जिनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता है—
◆ होटल लाइसेंस शुल्क में की गई अचानक एवं अत्यधिक वृद्धि।
◆ आवासीय क्षेत्रों एवं RIICO क्षेत्रों में संचालित होटल, गेस्ट हाउस, कैफे एवं अन्य पर्यटन इकाइयों को स्थानीय निकायों द्वारा लाइसेंस जारी किए जाने की मांग।
सचिव महोदय ने होटल एवं पर्यटन उद्योग की चिंताओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर इन विषयों का उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.