भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने इकराम राशिद कुरैशी

( 642 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jun, 26 17:06

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने इकराम राशिद कुरैशी

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती की सहमति तथा भाजपा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष तीन प्रदेश महामंत्री तथा आठ प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत कार्यकारिणी में उदयपुर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता इकराम राशिद कुरैशी को प्रदेश प्रवक्ता का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
कुरैशी पूर्व में विद्यार्थी परिषद से लेकर संगठन के कई अहम पदों पर जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं उनकी नियुक्ति से अल्पसंख्यक मोर्चा को एवं कार्यकर्ताओं व संगठन को मजबूती मिलेगी
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं पार्टी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण अल्पसंख्यक मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में वे पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों एवं जनहितकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.