दुलापुर कैरी में दी आयुष्मान आरोग्य ग्राम योजना की जानकारी

( 733 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jun, 26 18:06

दुलापुर कैरी में दी आयुष्मान आरोग्य ग्राम योजना की जानकारी

श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार की आयुष्मान आरोग्य ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुलापुर कैरी में स्वास्थय जागरूकता संदेश युक्त सनबोर्ड आईईसी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), राजकीय विद्यालय, आगनबाड़ी केंद्र, उपस्वास्थय केंद्र, पंचायत घर, बस स्टॉप, दुकान व अन्य सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए।
डॉ. वाटिका किनरा ने बताया कि इन सनबोर्ड के माध्यम से संतुलित आहार, स्वच्छ जीवन शैली, मानसिक स्वास्थय, टीबी व तम्बाकू मुक्त ग्राम, आहार विहार व्यवहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, टीकाकरण, योग व नियमित व्यायाम, रोग से बचाव, घर-घर औषधि योजना, वरिष्ठ  नागरिक स्वास्थय, मधुमेह व उच्च रक्तचाप प्रबोधन, गर्भावस्था प्रसव पूर्व नियमित जांच, पीएमजेएवाई योजना, मोतियाबिंद जांच आदि योजना के 18 सूचकांकों की समुचित जानकारी दी गई। इसमें नर्स विजय लक्ष्मी जैक्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पाल कौर, सहायिका पुष्पा देवी, परिचारक श्रीमती केसरी, प्रेम कुमार सहित अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.