सोने की महंगाई में राहत का नया विकल्पःसोजतिया ज्वेलर्स की जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन का भव्य शुभारंभ

( 628 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Jun, 26 14:06

सोने की महंगाई में राहत का नया विकल्पःसोजतिया ज्वेलर्स की जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन का भव्य शुभारंभ


उदयपुर। सोने की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहकों को आकर्षक, डिजाइनर और बजट-अनुकूल ज्वेलरी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोजतिया ज्वेलर्स में जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन का भव्य आगाज हुआ। एग्जीबिशन का उद्घाटन श्रीमती प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने किया। कार्यक्रम में सराफा एवं सामाजिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



इस अवसर पर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया, सराफा होलसेल एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र कोठारी, श्रीमती अम्बिका सिंह बसी, सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रकाश सिंगवी, बीसीआई के चेयरपर्सन मुकेश माधवानी, डॉ. मुकेश श्रीमाली, सुरेश सामर सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोजतिया ग्रुप के संस्थापक प्रोफेसर रणजीत सिंह सोजतिया ने की।
डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने बताया कि एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को लाइट वेट ज्वेलरी के नवीनतम विकल्पों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि सोने के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए उनकी वर्कशॉप में ज्वेलरी को ष्कम वजन, अधिक फैलावष् की अवधारणा पर तैयार किया गया है। जो सेट पहले लगभग दस तोले में बनता था, उसे अब मात्र छह तोले में तैयार किया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को कम लागत में आकर्षक एवं भव्य डिजाइन प्राप्त हो सकें।
डॉ. ध्रुव सोजतिया ने जानकारी दी कि जड़ाव पोलकी ज्वेलरी को पारंपरिक 22 कैरेट के स्थान पर 18 कैरेट में तैयार किया जा रहा है। इससे सोने की बढ़ी हुई कीमतों का असर ग्राहकों के बजट पर कम पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में 18 कैरेट एवं 14 कैरेट ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है।
नेहल सोजतिया ने बताया कि एग्जीबिशन के तहत 15 जून तक जड़ाव गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत का विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसका लाभ ग्राहक सीमित अवधि तक उठा सकेंगे।
मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति शक्तावत ने कहा कि सोजतिया ज्वेलर्स ने अपनी पारदर्शिता, गुणवत्ता और डिजाइनर कलेक्शन के बल पर ग्राहकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि लाइट वेट जड़ाव पोलकी ज्वेलरी का यह अनूठा संग्रह ग्राहकों को अवश्य आकर्षित करेगा।
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने सोजतिया ज्वेलर्स की नवाचारपूर्ण सोच की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान हर बार ग्राहकों के लिए कुछ नया लेकर आता है। कम वजन और अधिक आकर्षक डिजाइनों वाली यह ज्वेलरी निश्चित रूप से उदयपुरवासियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.