महंगाई के अनुमान में बढ़ोतरी को देखते हुए वित्त वर्ष 27 में पॉलिसी के सख्त रहने का अनुमान  - साक्षी गुप्ता

( 583 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Jun, 26 18:06

महंगाई के अनुमान में बढ़ोतरी को देखते हुए वित्त वर्ष 27 में पॉलिसी के सख्त रहने का अनुमान  - साक्षी गुप्ता

उदयपुर : एचडीएफसी बैंक की प्रिंसिपल इकोनॉमिस्ट साक्षी गुप्ता ने वित्त वर्ष 27 के लिए महंगाई में 50 बीपीएस  की बढ़ोतरी के साथ 5.1 प्रतिशत की अनुमान को देखते हुए पॉलिसी थोड़ा सख्त रहने की संभावना जताई है । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की  मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि, पॉलिसी की घोषणा विकास  और महंगाई के अपने मूल्यांकन की दृष्टि से भी उल्लेखनीय  थी। सेंट्रल बैंक ने सप्लाई चेन में रुकावट और कीमतों के दबाव में बढ़ोतरी के कारण ग्रोथ के लिए डाउनसाइड रिस्क को पहचाना। साथ ही, वित्त वर्ष 27  के लिए महंगाई के अनुमान में 50बीपीएस की बढ़ोतरी और 5.1 प्रतिशत के अनुमान को देखते हुए पॉलिसी को थोड़ा सख्त माना जा सकता है। इससे अक्टूबर पॉलिसी तक रेट हाइक साइकिल शुरू होने की संभावना बढ़ जाती है। हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 27 में कुल 50 बीपीएस रेट में बढ़ोतरी होगी।
आरबीआई और सरकार ने आज रुपये पर दबाव कम करने के लिए भारतीय एसेट्स में कैपिटल फ्लो सहारा देने की दिशा में मिलकर कोशिश की। ये उपाय शॉर्ट-टर्म फिक्स के साथ-साथ सरकारी प्रतिभूतियों (G-secs) में एफपीआई इन्वेस्टमेंट पर टैक्सेशन में बदलाव जैसे बड़े स्ट्रक्चरल सुधारों का मिक्स थे। इनके मिले-जुले असर से बैलेंस ऑफ़ पेमेंट्स में 40-50 डॉलर बिलियन के गैप को भरने में मदद मिल सकती है, जिसका हमने वित्त वर्ष 27 के लिए अनुमान लगाया था। हमें लगता है कि आने वाले महीनों में रुपये में बढ़त की संभावना है क्योंकि इन उपायों की वजह से असल फ्लो धीरे-धीरे आने लगेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.