राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरित

( 442 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Jun, 26 17:06

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरित

उदयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग काॅर्पोरेशन आॅफ इंडिया (एएलआईएमसीओ) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 900 लाभार्थियों को 76 लाख रुपये मूल्य के सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सांसद डाॅ मन्नालाल रावत, गोगुंदा विधायक प्रताप लाल तथा उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम एवं सम्मानजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों को प्रदान किए गए उपकरणों का सदुपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण पानेरी, हर्षित पंचोली सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर का सफल संचालन एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम का निर्देशन उपखंड अधिकारी (एसडीएम) गोगुंदा शुभम भैसारे के नेतृत्व में किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.