आरडी बर्मन फैंस क्लब का यादगार रहा म्यूजिक मीट कार्यक्रम

( 463 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jun, 26 07:06

आरडी बर्मन फैंस क्लब का यादगार रहा म्यूजिक मीट कार्यक्रम

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के संगीत प्रेमियों के लिए बेहद कल रविवार की शाम यादगार साबित हुई। आरडी बर्मन फैंस क्लब द्वारा पब्लिक पार्क के समीप एक होटल में आयोजित विशेष म्यूजिक मीट कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक उद्भव ओझा और उनकी पत्नी प्रतिभाशाली गायिका व अभिनेत्री जया पांडे ने शानदार प्रस्तुतियों से पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गायिका आशा भोंसले को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।

संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गोयल तथा सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। अध्यक्ष विनोद गोयल एडवोकेट ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद मशहूर गायिका आशा भोंसले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

उद्भव ओझा ने किशोर कुमार के अनेक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। उद्भव ओझा यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें (2000) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले गायक हैं। उन्होंने आरडी बर्मन के साथ असिस्टेंट के रूप में काम किया है और रक्षक, चेज़, दिल तोह दीवाना है जैसी फिल्मों तथा कई टीवी सीरियल्स के लिए गाने गाए और संगीत दिया है।उनकी पत्नी जया पांडे ने भी अपनी कुशल गायकी से  मन मोह लिया। दंपति की डुएट परफॉर्मेंस आकर्षक प्रस्तुति साबित हुईं।

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों सिमरजीतसिंह, साहिबजोतसिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर शोभित, सुश्री एजेंल मिड्डा, संजय जाग्रत, अक्षत पांडे, शैलेंद्र सिंह चौहान, एडवोकेट नवल खेमका ने सपत्नीक तथा हरीश ग्रोवर-मधु ग्रोवर ने भी मधुर गीत सुनाकर माहौल को संगीतमय बनाए रखा। सेवानिवृत्त कृषि विज्ञानी डॉ. ओ.पी. वैश्य ने माउथ ऑर्गन पर फिल्मी गीतों की धुनें बजाकर सभी को मुग्ध कर दिया।

अक्षत पांडे और उद्भव ओझा ने आशा भोंसले के जीवन, उनके गायन कौशल और अमर योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा श्रद्धांजलि स्वरूप उनके लोकप्रिय गीतों को भी प्रस्तुत किया।

बेस गिटार पर सचिन, स्पेनिश गिटार पर दिनेश, हारमोनियम पर विजय डाबी, की-बोर्ड पर दीपक, तबले पर सुनील मौर्य, पैड पर चांद सुलेमानी और पर्कशन पर शैलेंद्रसिंह चौहान ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

कार्यक्रम में सहसचिव नंदन गुप्ता का संस्था के कार्यक्रमों विशिष्ट योगदान के लिए शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया विशेष अतिथि ज्योतिषी एम.के. पुरोहित, सरकारी स्कूल प्रिंसिपल रिंपा तलवार और लायंस क्लब के रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही नए सदस्यों प्रवीण गुप्ता, सुरेश गुप्ता,हरीश ग्रोवर-मधु ग्रोवर और कपिल -सुनयना टंडन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षण गण श्रीमती मंजू पांडे, गोपाल मित्तल,राजेश जैन और संजीव लोहिया   उपस्थित रहे।मंच संचालन प्रेम चुघ और ललित डोडा ने कुशलतापूर्वक किया।  सचिव डॉ. कुसुम जैन ने सभी अतिथियों, कलाकारों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन स्वरुचि भोज के साथ हुआ।यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम साबित हुआ, जिसमें आरडी बर्मन फैंस क्लब ने एक बार फिर संगीत की विरासत को जीवंत रखने का काम किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.