मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की प्रेस वार्ता

( 787 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jun, 26 10:06

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की प्रेस वार्ता

शोभा यात्रा में महाराणा प्रताप की हरावल सेना के दस्ते झांकियां के रूप में होगे साथ में
सर्व समाज को जोड़ने हेतु सप्त दिवसीय कार्यक्रम होगा महत्वपूर्ण
घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता पीले चावल से निमंत्रण देंगे

भारतीय संस्कृति संस्कार देश भक्ति बलिदान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेवाड़ क्षत्रिय महासभा एवं नगर निगम के तत्वाधान में सर्व समाज संगठनों को साथ में लेकर सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन के साथ प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप घर-घर पहुंचे इस हेतु जनसंपर्क करके शोभायात्रा में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया
इस अवसर पर संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत ने बताया कि यह गर्व की बात है कि हमारा सपना साकार हुआ है कि घर-घर महाराणा प्रताप की तस्वीर पहुंचे एवं उससे बच्चों में संस्कार एवं व्यक्तित्व का निर्माण हो, एवं राष्ट्रीय भावना जागृत हो, साथ ही सरकार से मांग की गई कि जब जब भी राष्ट्रीय स्मारक को बनाने की निविदा जारी  हो उसके साथ ही ऐसे में रखरखाव के लिए पहले ही उन्हें पाबंद करना चाहिए एवं सरकारी प्रतिष्ठानों में स्कूलों में महाराणा प्रताप की तस्वीर या प्रतिमा को अनिवार्य किया जाए,
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत ने बताया कि हमारा संगठन नगर निगम एवं सर्व समाज के सहयोग से यह महोत्सव समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का एक सांस्कृतिक प्रयास है उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से तपस्या और साधना निरंतर जारी है जिसमें समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सर्व समाज के सहयोग के साथ सभी राजनीतिक दलों एवं नगर निगम का महत्वपूर्ण योगदान हो रहा है
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना ही नहीं इस आयोजन का महत्व उसके पीछे के भाव अधिक महत्वपूर्ण है भारतीय परंपरा और संस्कार और राष्ट्रीय चेतना को जन जन तक पहुंचाना प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप के कार्य को सामाजिक समरसता में देखकर  उनका मार्गदर्शन प्राप्त करें
सप्त दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि 10 जून से सात दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ होगे जो की हल्दीघाटी में पूजन कर माटी लाकर सभी कार्यक्रमों में उसे तिलक लगाना , राजतिलक स्थल गोगुंदा में पूजा अर्चना प्रताप की महा  आरती से कार्यक्रम प्रारंभ होगा ,सप्त दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 45 समाज और संगठनों की भागीदारी रहेगी
इस अवसर पर राजसमंद जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह झाला ने संबोधित करते हुए बताया कि इस बार की  महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा एवं सभा अद्भुत होगी, जिसमें शोभायात्रा में वनवासी बंधु अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे
प्रेस वार्ता में नागेंद्र सिंह राणावत, प्रीतम सिंह राणावत के साथ सभी को धन्यवाद संयुक्त मंत्री बलवीर सिंह राणावत ने किया


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.