प्रणव वत्स का जन्मदिन: संगीत की दुनिया में उनकी यात्रा को मनाने का समय

( 720 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jun, 26 11:06

प्रणव वत्स का जन्मदिन: संगीत की दुनिया में उनकी यात्रा को मनाने का समय

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर गीतकार, कंपोजर और अभिनेता प्रणव वत्स आज अपने 40वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। भागलपुर, बिहार में 1986 में जन्मे प्रणव ने 1999 में थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और तब से उन्होंने कई हिट गानों और फिल्मों के लिए काम किया है।

प्रणव को विशेष पहचान 2014 में आई फिल्म Hey Bro के सुपरहिट गाने 'DJ'के बोल लिखने से मिली। इसके बाद उन्होंने Tutak Tutak Tutiya, FU Friendship Unlimited, Dehati Disco, maa और Son of Sardaar 2 ,जैसी प्रमुख फिल्मों के गीत लिखे और 50 से ज़ादा म्यूजिक वीडियो में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर भी संगीत दिया ।
प्रणव ने म्यूजिक वीडियो धुआँ धुआँ, क्यों Na Aaye, Kashi Ka Chhora , Ham Reh Gaye Akele, में भी काम किया है। फैंस को उम्मीद है कि इस जन्मदिन पर प्रणव कोई नया प्रोजेक्ट अनाउंस कर सकते हैं।

हाल ही में रिलीज़ हुए उनके गाने :कल से दारू बंद है" ने दर्शकों के बीच अपार प्रशंसा बटोरी है। इस गाने में प्रणव ने गीतकार, कंपोजर और अभिनेता की भूमिका निभाई है। गाने का भव्य लॉन्च मुंबई के अंधेरी में हुआ था, जो एक बड़ी सफलता रही।

प्रणव का जन्मदिन मुंबई में पिछले साल धूमधाम से हुई थी, जहां बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। उस अवसर पर प्रणव ने कहा था, "इस बार का जन्मदिन ऐतिहासिक बन गया है क्योंकि मेरा सफर अब एक नई दिशा में जा रहा है।"

प्रणव वत्स का संगीत न केवल मनोरंजन करता है, बल्कि यह सुनने वालों के दिलों में विशेष स्थान बनाता है। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की प्रतीक्षा की जा रही है, जो उनकी कला और प्रतिभा को और उजागर करेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.