बाल टेक्नो-शक्तिः इलेक्ट्रॉनिक्स एवं नवाचार कार्यशाला 2026

( 557 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jun, 26 18:06

बच्चों ने समझी तकनीक की बारीकियां

बाल टेक्नो-शक्तिः इलेक्ट्रॉनिक्स एवं नवाचार कार्यशाला 2026

उदयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, आम्बुआ, गिर्वा, उदयपुर मे बाल टेक्नो-शक्ति: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं नवाचार कार्यशाला 2026” का सफल आयोजन किया गया।दिन भर चली इस कार्यशाला में 35 से अधिक विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं जिज्ञासा के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षक दुर्गाशंकर श्रौत्रिय के निर्देशन में स्वयं अपने हाथों से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट्स तैयार कि तथा एलईडी सर्किट, आरजीबी लाइट्स, बैटरी आधारित प्रोजेक्ट्स, मिनी इलेक्ट्रॉनिक मॉडल, ब्लूटूथ स्पीकर, वायरिंग, सोल्डरिंग एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्तकी। विद्यार्थियों ने “सीखो, समझो और बनाओ” की भावना के साथ व्यावहारिक रूप से कार्य करते हुए तकनीकी नवाचार की और अपनी रुचि प्रदर्शित की।कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, गिर्वा उदयपुर से संदर्भ व्यक्ति प्रथम श्रीमती संध्या शर्मा ने सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रयोगों, उनके उत्साह एवं नवाचार क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सीखते रहने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में पीईईओ उमरड़ा संजय चैबीसा एवं विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील जैन ने आविष्कारक शिक्षक श्री श्रौत्रिय का उत्साह वर्धन किया तथा इस अभिनव पहल को ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। कार्यशाला का संचालन करते हुए श्री श्रौत्रिय ने बताया कि बच्चों की वैज्ञानिक जिज्ञासाओं को यदि समय रहते सही दिशा एवं सुरक्षित तकनीकी मार्गदर्शन मिले, तो यही बच्चे भविष्य में नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।इस अवसर पर कई अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने भी कार्यशाला का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं सीखने की लगन की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को भविष्य में विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर सीखते रहने हेतु प्रेरित किया गया


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.