श्रीगंगानगर। मुख्य सचिव राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोहपूर्वक मनाया जायेगा। इसके लिये जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव द्वारा विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गये हैं।
जिला कलक्टर के अनुसार 21 जून को प्रातः 7 से 8 बजे तक ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला स्तर पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम महाराजा गंगासिंह स्टेडियम श्रीगंगानगर में आयोजित किया जायेगा। इसके लिये विभिन्न अध्किारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। साथ ही अधिक से अधिक कार्मिकों और आमजन को योग संगम एप पर पंजीकरण करवाने के लिये निर्देशित किया गया है।