पुरस्कृत शिक्षकों का संभाग स्तरीय सम्मेलन संपन्न 

( 1406 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Jun, 26 18:06

राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षकों का संभाग स्तरीय सम्मेलन आज सरस्वती शिक्षक सदन, उदयपुर में सम्पन्न हुआ।

पुरस्कृत शिक्षकों का संभाग स्तरीय सम्मेलन संपन्न 

पुरस्कृत शिक्षक संस्थान के महामंत्री डॉ भगवती शंकर व्यास ने बताया कि सम्मेलन में उदयपुर संभाग के डुंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमन्द, सलूंबर व उदयपुर जिलो के पुरस्कृत शिक्षकों ने भाग लिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री एस.एस.सारंगदेवोत, कुलगुरु राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय उदयपुर व अध्यक्षता श्री रामेश्वर प्रसाद शर्मा प्रदेश महामंत्री पुरस्कृत शिक्षक फोरम ने की। सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह, पगड़ी, शाल व उपरने से किया गया। जिला अध्यक्ष श्री चौसर लाल कच्छारा ने सभी का स्वागत करते हुए संस्थान द्वारा उदयपुर जिले में वर्ष भर किए जाने वाले कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने बताया कि पुरस्कृत शिक्षक संस्थान हर वर्ष श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान करता है साथ ही बाल कवि सम्मेलन, आशु भाषण प्रतियोगिता, वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन करता आ रहा है।
कार्यक्रम संयोजक विनोद गदिया ने बताया कि मुख्य अतिथि श्री एस. एस. सारंगदेवोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस अदभुत शिक्षक सम्मेलन में उदयपुर संभाग के पुरस्कृत शिक्षकों ने अपनी महती भूमिका निभाई है। आपने बताया कि सम्मान देवताओं को भी सुहाता है समर्पण व सेवा भाव शिक्षकों की प्रवृत्ति होती है, चेतना तो शिक्षक ही लाता है। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद शर्मा शर्मा, प्रदेश महामंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि 
आप सभी पुरस्कृत शिक्षक है आपने अपने उत्कृष्ट कार्यों द्वारा समाज में पहचान बनाई, विद्यालय में रह कर शैक्षिक, भौतिक आदि क्षेत्रों में विशेष कार्य किया जिसकी बदौलत आज आप सभी पूज्यनीय हैं। वर्तमान समय में आप ओर अधिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करे ऐसी सरकार व समाज की अपेक्षा है।
आज पुरस्कृत शिक्षकों की बहुत सी समस्याएं है जिनके समाधान हेतु राज्य सरकार से वार्ता की जा रही हैं।
आपने बताया कि पुरस्कृत शिक्षकों की वेतन वृद्धि, इच्छित स्थान पर स्थानांतरण के आदेश की क्रियान्वती आदि  हमारी मांगो को पूरी करवाना है तो जब भी प्रदेश से आव्हान हो प्रत्येक जिले की जयपुर में सहभागिता होगी तभी सरकार पर दवाब बन सकेगा। इसके लिए संख्या बल आवश्यक है। कार्यक्रम में सभी जिलों के जिला अध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 
इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला उदयपुर के प्रतिनिधि श्री मंगल कुमार जैन का अतिथियों ने स्वागत किया।
आभार डॉ भगवती शंकर व्यास ने व्यक्त किया कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती नुतन वेदी ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.