ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ

( 1480 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jun, 26 05:06

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ

प्राकृतिक स्वाद, शुद्धता और स्वास्थ्य का अनूठा संगम

उदयपुर । शोभागपुरा स्थित किसान घर ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ समाजसेवी एवं बड़ोला हुंडई के निदेशक नक्षत्र तलेसरा तथा कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. राजश्री गांधी ने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता तथा बाजार में मिलावटी एवं कृत्रिम खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के बीच पूर्णतः प्राकृतिक एवं ऑर्गेनिक सामग्री से निर्मित उत्पादों का महत्व और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक विकल्प उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है तथा किसान घर की यह पहल स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्य अतिथि नक्षत्र तलेसरा ने कहा कि आज का उपभोक्ता अपने स्वास्थ्य के प्रति अत्यंत सजग है और वह ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता देता है जो स्वाद के साथ स्वास्थ्य भी प्रदान करें। किसान घर इसी सोच को साकार करते हुए प्राकृतिक फलों से तैयार आइसक्रीम उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहा है।

पार्लर के संचालक विजेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि किसान घर उदयपुर का पहला ऐसा फ्रूट-बेस्ड ऑर्गेनिक आइसक्रीम पार्लर है, जहां आइसक्रीम 100 प्रतिशत प्राकृतिक एवं ऑर्गेनिक सामग्री से तैयार की जाती है। इनमें किसी भी प्रकार के कृत्रिम रंग, फ्लेवर अथवा हानिकारक रसायनों का उपयोग नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि राजस्थान में किसान घर की चार अन्य शाखाओं के सफल संचालन के बाद अब उदयपुर में यह नई शाखा प्रारंभ की गई है। संस्था का मूल उद्देश्य “उचित मूल्य, सर्वोत्तम शुद्धता और बेहतर स्वास्थ्य” है।

पार्लर में सीताफल, चीकू, आम, जामुन, अमरूद मसाला, हनी अंजीर, कोको मलाई, स्ट्रॉबेरी एवं पान मसाला सहित अनेक प्राकृतिक फलों के फ्लेवर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त शुगर-फ्री आइसक्रीम तथा विभिन्न प्रकार की कुल्फियां भी ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।

उद्घाटन अवसर पर प्रथम ग्राहक को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे स्वस्थ भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अंत में सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन ऋषिराज सिंह शक्तावत द्वारा किया गया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.