जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल का कार्यक्रम आज

( 522 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jun, 26 11:06

 जैसलमेर। जिले में माह जून, 2026 में जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल का कार्यक्रम गुरुवार, 11 जून को सायं 7ः00 बजे से निर्धारित किया गया है।

           जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर ग्राम पंचायत बीदा में आयोजित रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा ग्राम पंचायत भारेवाला में एवं सचिव,नगर विकास न्यास द्वारा ग्राम पंचायत तेजरावा में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई का कार्यक्रम निर्धारित है।

         जिला कलक्टर ने इस संबंध में समस्त विभागों के संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया हैं कि वे जिला/ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अनिवार्य रुप से भाग लेना सुनिश्चित करें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.